डोडाचूरा तस्करी का आरोपी मनासा पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार, मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। जिले के मनासा थाने की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि मनासा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जो मनासा पुलिस की गाड़ी से चकमा देकर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार छीदर सिंह पिता दर्शन सिंह जाती रायसीख, उम्र 21 वर्ष निवासी, सुरेवाला थाना व तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ डोडा चूरा तस्करी के मामले का आरोपी है। उक्त आरोपी को मनासा जिला नीमच, पुलिस ने पकड लिया था। जो मनासा पुलिस की गाड़ी से मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी के यहां रेलवे फाटक के यहाँ से फरार हो गया। फिलहाल मनासा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल नीमच और मंदसौर की पुलिस में हड़कंप मच गया है और दोनों हे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।