1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

LIC शाखा प्रबंधक ने नही लिया ज्ञापन, एजेंटों ने श्वान को सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर


नीमच। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वधान में पूरे देश में एलआईसी एजेंट अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच के भी एलआईसी एजेंट अपने प्रमुख मांगों को लेकर विगत 1 माह से एलआईसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एलआईसी एजेंट की जो प्रमुख मांगे हैं उनमें पॉलिसी धारकों का बोनस और एजेंटों की ग्रेजुएटी बढ़ाना, अन्य पॉलिसी धारकों को सर्विसिंग सही देना सहित अन्य मांगों को लेकर एलआईसी द्वारा 1 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं। एलआईसी एजेंटो द्वारा शुक्रवार को LIC कार्यालय के बाहर विरोध जताया गया उसके पश्चात जब एलआईसी के शाखा प्रबंधक जय प्रकाश पबरी को ज्ञापन सौंपने गए तो उन्होंने किसी की बात न सुनते हुए ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। कहा की जाओ बाहर निकलो। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी बार भेज दिया गया। जिसके बाद एलआईसी एजेंटों का आक्रोश और फूट पड़ा। एजेंटों ने एक श्वान के गले में ज्ञापन की माला पहना दी और श्वान से कहा कि यह ज्ञापन हमारे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा देना।  हमारे शाखा प्रबंधक हमारी बात नहीं सुन रहे हैं और ज्ञापन लेने से इंकार कर रहे हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शांतिलाल गुप्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा सभी एजेंटों को परेशान किया जाता है। आज भी जब ज्ञापन सौंपने गए तो हम सभी को बाहर कर दिया गया।  इसी को लेकर हमने एक श्वान को शाखा प्रबंधक से बेहतर समझते हुए उसे ज्ञापन सौंपा है। हम उच्च अधिकारियों से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द शाखा प्रबंधक को स्थांतरण किया जाए नहीं तो नीमच शाखा से बिजनेस का लेवल घटता चला जाएगा। एजेंटो ने बताया कि आज जो ज्ञापन हमारे द्वारा उन्हें सौंपा जाना था उसमें हमारी प्रमुख मांगी थी जिसके चलते हैं 1 सितंबर से आंदोलनरत हैं। उसके साथी नीमच शाखा में जो हमें असुविधाएं हो रही है उसके संबंध में भी एक ज्ञापन हमारे द्वारा दिया जा रहा था लेकिन शाखा प्रबंधक अपने पद पर इतने मगरूर है कि उन्होंने ज्ञापन देने से ही इनकार कर दिया। 

Previous Post Next Post