1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर शहर में 16 शाखाओं में निकला पथ संचलन, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े पूरी खबर

 



नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस विजयदशमी के दिन मनाता है। स्थापना दिवस पर पथ संचलन निकाला जाता है। इसी कड़ी में नीमच जिले में भी पथ संचलन निकाला गया। जिसमें शहर के 18 शाखाओं में से करीब 16  शाखाओं में पथ संचलन निकला है। जो अपनी अपनी शाखा में आने वाले प्रमुख मार्गो से होकर निकला है पथ संचलन से पहले शाखा लगाई गई जिसमें ध्वज प्रणाम किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने उद्बोधन दिया।शस्त्र पूजन भी किया गया। इसके पश्चात् प्रत्येक शाखा में संचलन निकला। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शामिल थे,पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे । संचलन में कई बच्चे भी शामिल थे। जिसमें काफी उत्साह देखा गया। संचलन का जगह जगह स्वागत किया गया।  जिसमें कई दूकान संचालकों, सामाजिक संगठनों, समासेवियों ने मराठा परिवार ने किया है। इस दौरान नीमच सिटी की सुभाष शाखा का संचालन भी जैन छात्रावास से निकाला गया। विवेकानंद शाखा का संचलन इन्द्र नगर के मांगलिक भवन से निकाला गया। इस पर भगवान पुरा चौराहे के समीप धाकड़ स्टील फनीचर के सामने दोनों शाखा का संगम देखने को मिला। 

ज्ञात हो कि आर एस एस संघ की स्थापना 1925 में नागपुर स्थित मोहिते के बाड़े में विजयादशमी के दिन की गई थी। तब से लेकर आज तक विजयादशमी के दिन आरएसएस अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है जिसको लेकर विभिन्न शाखाओं द्वारा पथ संचलन निकाला जाता है इस वर्ष संघ की स्थापना का यह 97 वा वर्ष है।





Previous Post Next Post