1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

हाइवे पर हुआ सड़क हादसा, ट्रेलर ने क्रेशर मशीन को मारी जोरदार टक्कर, कई मजदूर हुए घायल, पढ़े पुरी खबर


नीमच। जिले के नयागांव हाईवे पर नयागांव इंदिरा नगर चौराहे पर सुबह मजदूरी करने जा रहे ट्रैक्टर और क्रेशर मशीन पर सवार मजदूरों को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में क्रेशर मशीन पर बैठे कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गभीर घायल को रैफर किया गया।  वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर झाबुआ जिले के गांव छायन के निवासी हैं और मजदूरी के लिए वे लोग नयागांव में ही निवास कर रहे हैं। प्रतिदिन की तरह आज भी मंगलवार को करीब 15 से अधिक  मजदूर मजदूरी के लिए ट्रैक्टर और क्रेशर मशीन में सवार होकर जा रहे थे तभी नयागांव फोर लाइन पर सड़क पार करने के दौरान ट्रेलर चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे ट्रैक्टर और क्रेशर मशीन में सवार सीता बाई पति मनु कटारा, केशव बाई पति सुरेश कटारा, चंपा बाई पति विष्णु डोडिया, विष्णु बाइ पति नरसिंह डोडिया, अमर सिंह पिता नाम जी अमिलिया, सुमित पिता प्रकाश मुनिया, कैलाश पिता बाबू पुनिया,धीरज पिता नरसिंह डोडिया, कन्ना बाई पति अमर सिंह आमलिया घायल हुए हैं जिनका नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है वही ललिता बाई पति मुकेश मेडा और हाथु बाई पिता अमर सिंह आमलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें नीमच में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। 

Previous Post Next Post