1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

मालखेडा फंटे के के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल, मृतक और घायल की थी नवंबर में शादी, पढ़े पूरी खबर


नीमच
। सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालखेड़ा फंटे के समीप देर रात फोरलेन बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नीमच से उदयपुर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की बीती रात्रि करीब 11.30 बजे मालखेड़ा फंटे से आगे होटल ग्रीन के पास फोरलेन पर नयागांव से नीमच की ओर आ रही कार एमपी 44 सीबी 2147) का टायर फट ( गया, जिसके कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कार पलटी खा गई। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन में से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे को देख आसपास के लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया और गंभीर घायल दोनों युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशाल पिता पुरुषोत्तम बैरागी 23 वर्ष निवासी कॉलेज रोड पिपली चौक खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी हाल मुकाम इंदिरा नगर और घायलों के नाम पिता ब्रजेश बैरागी 22 वर्ष वासी जयसिंगपुरा व शुभम पिता प्रहलाद नाई 20 वर्ष निवासी मोखन बताया है। फिलहाल नीमच सिटी पलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जिला चिकित्सालय में मृतक और घायलों के परिजनों और परिचितों के बीच चली चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि घायलों में शामिल युवक मयंक बैरागी की बुधवार को ही सगाई हुई थी और विशाल बैरागी और मयंक मित्र होने के साथ ही रिश्तेदार भी है। विशाल के पडोसी केपीएस झाला ने बताया कि विशाल दो भाइयों में बड़ा था, पिता किसान है और पानी के टैंकर की सप्लाई करते हैं। विशाल अपने पिता के साथ ही उनके काम मे हाथ बंटाता था। विशाल युवाओं के बीच अधिक लोकप्रिय,सेवाभावी,सरल स्वभाव युवक था व अविवाहित था ।हादसे में मयंक बैरागी को मुंह और नाक पर गम्भीर चोटें आई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। जहां उसका उपचार जारी है। मयंक के पिता ब्रजेश हलवाई है और मयंक भी अपने पिता के साथ ही हलवाई का काम करता है । मयंक की बुधवार को सगाई हुई थी। हादसे में घायल शुभम सेन ग्राम सरवानिया का रहने वाला है इसके पिता प्रहलाद फोटोग्राफी करते है, वही शुभम नीमच की एक कटिंग सलून दुकान पर काम करता है। शुभम अभी नीमच के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है , शुभम है। के दोनों पांव के हड्डियां टूट चुकी
सगाई का जश्न मनाने घूम रहे थे फोरलेन पर, नवंबर में थी मृतक और घायल की शादी
मिली जानकारी के अनुसार मयंक की सगाई बुधवार को सुबह हुई थी, देर शाम तीनों दोस्त क्रेटा गाड़ी में सवार होकर मयंक की सगाई का जश्न मनाने फोरलेन पर निकले थे। जहां अचानक गाड़ी का टायर फटने से हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इसके दोस्त मयंक और शुभम गम्भीर घायल हो गए। बताया जा रहा है की मृतक विशाल और घायल मयंक की शादी नवंबर में थी। 

Previous Post Next Post