1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

RSS का 8 दिवसीय प्राथमिक वर्ग संपन्न, प्रकट उत्सव के रुप में किया प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर


नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 8 दिवसीय प्राथमिक वर्ग शनिवार को प्रकट उत्सव के साथ संपन्न हुआ। RSS का आठ दिवसीय प्राथमिक वर्ग पीजी कालेज रोड स्थित जैन दिवाकर छात्रावास में आयोजित किया गया जिसमें 84 स्वयंसेवकों ने प्राथमिक वर्ग में भाग लेकर कई गतिविधिया आयोजीत की। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण वर्ग में प्रात 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक सभी स्वयं सेवक की दिनचर्या रही, जिसमे 8 दिनों में स्वयं सेवक को जो प्रशिक्षण दिया गया उसका आज समाज के बीच में प्रदर्शन किया गया,यह वर्ग 11 सितम्बर से प्रारंभ हुआ था जिसका समापन 18 सितम्बर रविवार को किया जाएगा,रविवार की पूर्व संध्या पर वर्ग का समापन  समाज के बीच प्रकट उत्सव कार्यक्रम रख किया गया,इस दौरान धर्मेंद्र पाटीदार विभाग सह करवाह,जगदीश भील रिटायर्ड रेलवे,अमित अरोंदेकर वर्ग कारवाह, मंच पर उपस्थित रहे।विभाग सह करवाह ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजिया दशमी के दिन हुई थी।तब से लेकर आज तक आरएसएस द्वारा कई कार्य किये गए।प्रशिक्षण में यही बताया जाता है की देश में अंग्रेजी ने शिक्षा पद्धत्ति बिगाड़ दी थी,संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।देश में किसी भी प्रकार की विपदा आती है तो आरएसएस के स्वय सेवक तैयार रहते है हर विपदा में स्वयं सेवको को निपटने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती है और प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों का आज प्रकट उत्सव के रूप में प्रदर्शन कर शिविर का समापन किया गया है

Previous Post Next Post