नीमच। न्यायालय परिसर में वकील और क्लाइंड के बीच शुक्रवार को मारपीट और पुलिस द्वारा वकील के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध में शनिवार को न्यायालय परिसर मैं जिला अभिभाषक संघ की आवश्यक बैठक आज शनिवार को सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई इस दौरान वकीलों ने न्यायालय परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।जिला न्यायालय में शुक्रवार को वकीलों के साथ हुई मारपीट व अभद्रता व्यवहार को लेकर आज शनिवार जिला बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें सभी सदस्य अभिभाषको ने कड़ा आक्रोश जताते हुए पुलिस को असहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही उक्त मामले में वकील के खिलाफ की गई कायमी का खात्मा नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया । इस दौरान कोई भी वकील कार्यपालिका या न्यायपालिका में किसी भी प्रकरण की पैरवी नहीं करेगा और ना ही कोई नोटरी व टाइपिस्ट किसी का आवेदन बनाएगा।
नीमच। न्यायालय परिसर में वकील और क्लाइंड के बीच शुक्रवार को मारपीट और पुलिस द्वारा वकील के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध में शनिवार को न्यायालय परिसर मैं जिला अभिभाषक संघ की आवश्यक बैठक आज शनिवार को सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई इस दौरान वकीलों ने न्यायालय परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।

