1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

नीमच नगर पालिका में लोकायुक्त की टीम ने की कार्यवाही, अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, पढ़े पूरी खबर


 नीमच।  नगर पालिका परिषद में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही की है। नगर पालिका में सहायक ग्रेड 3 के प्रभारी लेखापाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि, लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने सोमवार को नीमच नगर पालिका में दस्तक दी। जिसके बाद महेश जैन सहायक ग्रेड 3 प्रभारी लेखापाल नगरपालिका नीमच को 3600 रूपये की सात प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद  कार्यवाही जारी है।  आपकों बता दें कि, आवेदक नीलेश नागर के बिल पास करने मॉंगी थी।  रिश्वत निरीक्षक लोकायुक्त बसंत श्रीवास्तव की टीम ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। फिलहाल टीम आगे की कार्यवाही कर रही है। 

Previous Post Next Post