नीमच। शहर के उपनगर में बघाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ती की कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगरपालिका के कर्मचारियों की सहायता से लाश को बाहर निकाला गया। उसके पश्चात उसे पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर के पैनल ने पीएम किया शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार बघाना थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी से बघाना रोड़ पर सिंगल वाले बाबा के पास रहने वाले रमेश पिता गंगा राम मराठा की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। उक्त मृतक की लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगरपालिका के कर्मचारियों की सहायता से से बाहर निकला कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पहचान होने पर परिजनों को सुचना दी गई जिस पर पुत्र दीपक मराठ अस्पताल पहुंचा। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति शराब भी अत्यधिक पिता था जिसके चलते नशे में कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालाकि जांच पुरी होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुरा खुलासा हो पाएगा। बता दें कि मृतक व्यक्ति अकेला ही कुएं के समीप रहता था। पुत्र एकता कॉलोनी में रहता है। जिससे 2-3 दिन से लापता होने पर भी कारण उसके लापता होने की सूचना किसी को नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति अन्य प्रदेश के लीडर गांव रहता था। जो करीब एक साल पुर्व ही नीमच आया था। वह चूल्हे बनाने का कार्य करता था।

