फर्जी तरीके से शादी कराकर की लाखों की ठगी, पीड़ीत के भाई ने लगाई एसपी से गुहार, दलाल के गिरोह पर सख़्त कार्रवाई की मांग की
byHARISH MEENA—
नीमच। जिले के जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव मोड़ी में फर्जी तरीके से शादी कराकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने गुरुवार को पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सूरज कुमार वर्मा से ठगी करने वाले दलाल के गिरोह से रूपए दिलाने की गुहार लगाते हुए दलालों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित के भाई सुशील कुमार निवासी मोड़ी गांव ने बताया कि अपने भाई सुनील कुमार जैन की शादी को लेकर काफी चिंतित था। इसी का फायदा उठाकर पूर्व से परिचित मीना चौहान पति हीरालाल चौहान निवासी बंगला नंबर 60, वार्ड नंबर 33, नीमच ने करीब साढ़े तीन माह पूर्व संपर्क किया और भरोसा दिया कि वह उसके भाई की शादी करा देगी लेकिन इस काम के रुपये लेगी। जुलाई माह की शुरुआत में मीना चौहान व साथी राकेश मीणा ने प्रायों से संपर्क कर कहा कि बडौदा (गुजरात) में एक लड़की है, जिससे तुम्हारे भाई की शादी करा देंगे लेकिन इसके लिए तुम्हे राशि 2,00,000/ देना होंगे। इस पर उसने रूपए देने की हामी भर दी। 16 जुलाई 2022 को वह अपने भाई सुनील कुमार जैन, मामा का बेटा प्रवीण जैन, मोहन सिंह और दलाल मीना चौहान व साथी राकेश मीणा के साथ बड़ौदा गए। जहां दलाल ने एक कॉलोनी में गई और एक ममता नाम की लड़की दिखाई व इसके बाद सभी जिला न्यायालय परिसर बड़ौदा में गए। न्यायालय परिसर में प्रार्थी के भाई सुनील कुमार व लड़की ममता (फर्जी नाम) के बीच विवाह के नाम पर गुजराती भाषा में एक स्टॉम्प व अनुबंध तैयार कराया। और बोला की शादी हो गई। इसके बाद वह ममता को लेकर ग्राम मोड़ी आ गए। इसके बाद फोन पर के माध्यम से थोड़ा-थोड़ा ट्रांजैक्शन कर दलाल मीना चौहान के खाते में 2 लाख रुपए भेज दिए। शादी के बाद करीब 7 दिन ममता मोड़ी गांव में रही और इसके बाद माता-पिता से मिलने बड़ौदा जाने की बात कही। जिस पर वह उसे लेकर बड़ौदा गए। जिसके बाद ममता ने 10 दिन बड़ौदा अपने घर पर रुकूंने की बात कही। लेकिन वह आज दिनांक तक ग्राम मोड़ी नहीं लौटी। उसने व उसके भाई ने ममता के मोबाइल नंबर पर कई संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन हर बार मोबाइल नो रिप्लाई रहा।'जिसके बाद उन्होने पता किया तो ममता का वास्तविक नाम पूजा है। और स्टॉम्प व विवाह अनुबंध के दौरान पूजा ने ममता नाम का फर्जी आधार कार्ड दिया। साथ ही सुशील कुमार ने बताया कि दलाल मीना चौहान व साथी राकेश मीणा शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते हैं। सुशील कुमार ने एसपी से मुलाकात कर ठगी करने वाले दलाल मीना चौहान, साथी राकेश मीणा व अन्य साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर ठगी किए रूपये दिलाने की मांग की है।