नीमच। कैंट थाना क्षेत्र में एक बार फिर 2 बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। दाना गली के समीप भारत माता (फोर जीरो) चौराहा के पीछे स्थित श्री जैन दिगंबर पार्श्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही मंडी व्यापारी की पत्नी के साथ यह वारदात हुई है। जैसे ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के साथ चैन स्नैचिंग कि वैसे ही महिला ने चीख-पुकार मचाई। तो कुछ लोग बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन वह फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी फुल सिंह परस्ते और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें दो बदमाश कैद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्मला देवी जैन पति विमल जैन निवासी धान मंडी अपनी बहू के साथ दाना गली के समीप भारत माता (फोर जीरो) चौराहे के पीछे स्थित जैन मंदिर पर दर्शन करने आई थी और उसके बाद वह वह हॉस्पिटल जाने वाले थे लेकिन दर्शन करने के बाद घात लगाए दो बदमाशों ने मंडी व्यापारी की पत्नी ने चैन स्नैचिंग कर ली महिला ने बताया कि उसने 4 तोले के लगभग की चेन पहन रखी थी जिसमें से बदमाश 70% चेन छीन कर ले गए हैं। महिला ने कैंट थाने पर पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं जिसमें दो बदमाश कैद हुए। आसपास के रहवासियों ने बताया कि जो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं वह करीब 2 घंटे तक उस गली में ही बैठे हुए थे। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
नीमच। कैंट थाना क्षेत्र में एक बार फिर 2 बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। दाना गली के समीप भारत माता (फोर जीरो) चौराहा के पीछे स्थित श्री जैन दिगंबर पार्श्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही मंडी व्यापारी की पत्नी के साथ यह वारदात हुई है। जैसे ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के साथ चैन स्नैचिंग कि वैसे ही महिला ने चीख-पुकार मचाई। तो कुछ लोग बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन वह फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी फुल सिंह परस्ते और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें दो बदमाश कैद हुए हैं।

