1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच-निंबाहेडा मार्ग की कार्यवाही, कार से 169 किलोग्राम गांजा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

 


नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच के द्वारा ड्रग रोधी अभियान को जारी रखते हुए लगातार चेकिंग की जा रही है और कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच के अधिकारियों ने नीमच निंबाहेड़ा मार्ग पर नयागांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। जिसकी तलाशी ली गई जिस पर कार में 169 किलोग्राम गांजा पाया गया जिसे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा जप्त किया गया। 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने रेलवे क्रॉसिंग पर आंध्र प्रदेश के नंबर प्लेट लगी एक स्कोडा कार को रोककर उसमें तलाशी ली।  तो स्कोडा कार में 169 किलोग्राम गांजा पाया गया जिसे बरामद किया गया है। गांजा को 77 पारदर्शी पॉलीथिन के पैकेट में पैक किया गया था और भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा  गया था। गांजे के साथ अधिकारियों ने कार को भी जब्त कर लिया है।  कार में बैठे दो आरोपियों को भी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। और जांच अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी जांच कर रहे हैं की उक्त गांजा कहा से लाया गया था। और इसे कहले जाया जा रहा था। फिल्हाल एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के

Previous Post Next Post