1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

गोवंश में फैल रही बीमारी लंपी वायरस को देखते हुए स्वयंसेवकों ने बनाए आर्युवेदिक लड्डू, गोपाल गौशाला में जाकर गायों को खिलाए, पढ़े पूरी खबर


नीमच। प्रदेश सहित नीमच जिले में मवेशियों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम हेतु शासन प्रशासन अपने स्तर पर वैक्सीनेशन करवाने के साथ ही मवेशियों को आइसोलेशन करने का कार्य कर रहा हैं ऐसे में सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। अपने अपने स्तर पर लंपी वायरस की रोकथाम हेतु कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भी समाज जनों के सहयोग से गोवंश में लंपी वायरस ना फैले और गाय स्वस्थ रहें इसी को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों ने करीब 600 आयुर्वेदिक लड्डू बनाए जिन्हें आज रविवार को लेवड़ा स्थित गोपाल गौशाला में जाकर गायों को खिलाया है।  स्वयंसेवकों ने यह आयुर्वेदिक लड्डू 30 किलो बाजरे का आटा, 40 किलो गुड़, 5 किलो देसी घी, 2 किलो काली मिर्च, 4 किलो हल्दी, 2 किलो अश्वगंधा, 1 किलो लौंग इन सभी को मिश्रण किया गया और आर्युवेदिक लड्डू बनाए। वही स्वयंसेवकों ने आमजन से अपील की है कि इस वायरस को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में इसी प्रकार का मिश्रण करके लड्डू बनाए और गायों को खिलाएं।  इस वायरस से गोवंश को बचाने हेतु जो भी प्रयत्न कर सकें अपने अपने क्षेत्र में करें। 


Previous Post Next Post