कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ा हादसा होते-होते टला, बस के आगे का पहिया टूटा, मासिक बंदी के चलते आरटीओ नहीं करता कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। शहर में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती बस के आगे का पहिया टूट गया। इस दौरान बस में सैकड़ों यात्री सवार थे और बस के ऊपर काफी बजनी लगेज भी लांग रखा था। जिसके चलते यह हादसा बड़ा हो सकता था। दरसल आज रविवार की सुबह जय श्री गणेश बस जब नीमच आ रही थी इसी दौरान कलेक्टर कार्यालय के सामने अचानक चलती बस के पहिया टूट गया। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे के दौरान बस में सवार सभी यात्री घबरा गए। बता दें कि बस के ऊपर काफी वजनी लगेज भी लाघ रखा था। अगर बस थोड़ी तेज रफ्तार में होती तो बड़ा अच्छा होता क्योंकि काफी वजनी लगेज होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट भी सकती थी फिलहाल आरटीओ को चाहिए कि वह बस के ऊपर लगेज ले जाने वाली बसों पर कार्यवाही करें लेकिन बताया जाता है कि मासिक बंदी होने के चलते आरटीओ विभाग द्वारा इन बसों संचालकों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जिससे बेखौफ होकर बस संचालक यात्रियों की जान जोखिम में डाल कर उनको यात्रा करवाते हैं।