1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

महिला पर केरोसिन डाल कर पति ने लगाई आग, महिला गंभीर घायल, उदयपुर में उपचार जारी, पढ़े पूरी खबर


मनासा।  थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अल्हेड में बीती रात अपने ही पति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर जला दिया। जिस से महिला पूरी तरह जल गई है। जिसे गंभीर हालात में नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया।  जिसका इलाज उदयपुर में जारी है। मामले में मनासा थाना प्रभारी कन्हैया लाल डांगी ने बताया कि उक्त महिला के बेटे उमंग पिता कमलेश पाटीदार उम्र 15 ने अपने पिता कमलेश पाटीदार के खिलाफ मनासा थाने पर रिपोट दर्ज करवाई है । उमंग ने बयान में बताया के कमलेश पाटीदार आये दिन शराब पीकर मेरी माँ के साथ मारपीट करते थे ।मेरी माँ मजदूरी करती है जिस से पिताजी पैसे मांगते थे शराब के लिए पैसे न देने पर आए दिन मारपीट कर घर का सामान व गहने तक बेच दिए ।शनिवार की देर रात साढ़े 12 बजे करीब में अपनी माँ के साथ घर पर बैठा था तभी मेरे पिताजी घर आये ओर मेरे माताजी के साथ गाली गलोच कर मारपीट करने लगे।वही पास ही में रखी केरोशिन कि बोलत अचानक उठाकर मेरी मां के ऊपर छिड़क दिया और आग लगा दी जिस से मेरी माँ पूरी तरह जल गई ।तत्काल परिजन इलाज हेतु मनासा शासकीय चिकित्सालय लाये ।जहाँ से डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया ।वहाँ से डॉक्टरों ने उदयपुर रेफर कर दिया जहां पर महिला का इलाज जारी है ।पुलिस ने  धारा 307 के तहत आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है ।वही आगे की कर्यवाही जारी है ।

Previous Post Next Post