1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

आरोपी को पकड़ने गई सीबीएन की टीम को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने पहुंकर सीबीएन टीम को निकाला, आरोपी को पड़ा छोड़ना, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच/निम्बाहेड़ा। एक आरोपी को पकड़ने गई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम की ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने टीम को सुरक्षित बाहर निकाल दिया लेकिन पुलिस और सीबीएन टीम को आरोपी को वहीं छोड़ना पड़ा। उप नारकोटिक्स ब्यूरो (डीएनसी) कार्यालय नीमच  के निरीक्षक पुरुषोत्तम पिता रामकिशन मीणा मय जाप्ते के साथ निम्बाहेड़ा उपखण्ड के ग्राम केली में आरोपी को पकड़ने गये। इस बीच सीबीएन टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। 


ग्रामीणों की भीड़ ने टीम को चारों और से घेर लिया और आरोपी को ले जाने से रोका। इस पर टीम ने निम्बाहेड़ा पुलिस को मौके पर बुलाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को वहां से निकाला। लेकिन आरोपी को पकड़ने आई सीबीएन टीम को आरोपी को मौके पर ही छोड़ना पड़ा है। सीबीएन निरीक्षक पुरुषोत्तम मीणा ने केली निवासी कैलाश पुत्र राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य 4 लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Previous Post Next Post