1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

ग्वालटोली के खेल मैदान में यूवक की मिली लाश, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, मामला हत्या का

 

नीमच। शहर के उपनगर ग्वालटोली में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृश्या मामला हत्या का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक की लाश ग्वालटोली के खेल मैदान में बने कमरे के समीप मिली है। साफ सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों के सामान रखने के लिए बने यह कमरा बना है जिसके समीप सफाई कर्मचारियों ने यह लाश देखी। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी दी और सिटी पुलिस को भी सूचना दी गई जिस पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। मामला प्रथम दृश्य हत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली है। युवक का हाथ मुड़ा हुआ मिला है और उसके मुंह से खून भी निकल रहा। युवक का नाम कान्हा भील बताया जा रहा है जो तालाब की पाल पर वर्तमान में निवास करता है और इसके परिजन लगभग 2 वर्षों पूर्व राजस्थान के भीलवाड़ा चले गए हैं वह भीलवाड़ा रहते हैं और यहां अकेला वर्तमान में नीमच रहता है। पुलिस लाश की हालात को देखते हुए इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है।  लेकिन यह हत्या है या अन्य कारणों के चलते मौत इसका खुलासा पीएम और जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दिए जिनके नीमच पहुंचने के बाद ही पीएम किया जाएगा। 




Previous Post Next Post