1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

कृषि उपज मंडी में जहरीला पदार्थ के सेवन से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जुटी जांच में, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। कृषि उपज मंडी में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ का सेवन के चलते मृत्यु हो गई है। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जा पीएम किया जा रहा है। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। 


जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार नीमच कृषि उपज मंडी के व्यापारी संघ के प्रतिनिधि नवल मित्तल के भतीजे मनीष पिता जगदीश मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी कृषि उपज मंडी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए शहर के एलआईसी चौराहे पर स्थित निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। जिसके पश्चात शव को पीएम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर फिलहाल शव का पीएम करने की कार्यवाही की जा रही है वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। व्यापारी प्रतिनिधि के भतीजे की मौत के चलते व्यापारियों में शोक की लहर छा गई। सुचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में व्यापारियों भीड़ लग हैं। घटना की सूचना मिलते ही बघाना थाना प्रभारी अजय सागवान भी जिला चिकित्सालय पहुंचे।

 

बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान ने जानकारी देते बताया कि नीमच कृषि उपज मंडी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ घटकने से मौत हो गई है। जिन्हें पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां पर पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पीएम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त युवक ने किन कारणों के चलते ज़हरीला प्रदार्थ का सेवन किया। 


Previous Post Next Post