1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

बंगला नंबर 55 में दो पक्षों में हुआ विवाद, गणपति पांडाल मेहुई तोड़फोड़, एक महीला घायल, पढ़े पुरी खबर


नीमच। शहर के बंगला नंबर 55 में गाड़ी टकराने की बात पर दो पक्षों में बीती रात जमकर विवाद हो गया। जिसमें एक महीला गम्भीर घायल हुई है। विवाद में गणपति पांडाल में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई। कैंट थाने में रात्री में ही भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 



मिली जानकारी अनुसार बंगला नंबर 55 में कार बीती रात कार टकराने पर गोयल परिवार व प्रजापति परिवार में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर और ईटों से हमला कर दिया। जिसमें प्रजापति समाज की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका उपचार निजी अस्पताल में जारी  है। घायल महिला के पुत्र देवनारायण प्रजापति ने बताया कि उक्त परिवार द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। हमारे यहां मेहमान आए उनकी कार के टक्कर लगाने के बाद मनीष गोयल, पुत्र सारांश गोयल, स्वयं गोयल और हार्दिक गायक द्वारा पत्थर और ईटो से हमला किया गया। जिसमें मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। साथ ही गणपति पांडाल में तोड़फोड़ का आरोप भी प्रजापति परिवार के सदस्यों द्वारा लगाया गया है। जैसे ही बाजार में तोड़फोड़ की खबर शहर में फैली तो नीमच सिटी बघाना और छावनी के बड़ी संख्या में युवा और विहिप बजरंग दल  सहित अन्य संगठनों के भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केंट थाने पर एकत्रित हो गए।  और जमकर विरोध जताया गया। कैंट पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए गोयल परिवार के कुछ सदस्यों को थाने पकड़ कर ले आई। मामले में कैंट थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि का टकराने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था जिसमें एक परिवार की महिला घायल हुई है जिसका उपचार जारी है।  प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को गंभीर चोट आई होगी तो प्रकरण में और धाराएं बढ़ाई जाएगी और गणपति जी के पांडाल में तोड़फोड़ नहीं हुई है। बल्कि कुर्सियां और अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई है। 



Previous Post Next Post