कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप भिक्षावृत्ति करने वाले बुजुर्ग खा रहा था खाना, कार चालाक ने को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत, पढ़े खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप एक कार ने रोड के साइड में बैठकर खाना खा रहें भिक्षावृत्ति करने वाले बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी है। जिसे बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों जानकारी देते बताया कि कॉलोनी में से एक शिफ्ट कार निकल कर आई जो टर्न करते समय रोड के साइड में बैठकर भिक्षावृति करने वाले बुजुर्गों खाना खा रहा था इसी दौरान कार ने जोरदार टक्कर मार दी और कार चालाक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल आसपास के रहवासी और राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस स्टाफ ईएमटी परमानंद पाटीदार और एंबुलेस चालाक कमलेश रावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल बुर्जुग को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक बुजुर्गों के हाथ पर मीरा लीला लिखा हुआ था। फिलहाल शव को पीएम रूम में रखवाया गया है। पुलिस मृतक बुजुर्ग के परिजनों की तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कि उक्त मृतक बुजुर्ग को कोई पहचानता हो या उनके परिजनों की जानकारी किसी के पास हो तो केंट थाना और जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी पर संपर्क करें।