1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया अंजाम, 2 तोला सोने की चेन झपट कर हुए फरार, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, मिले सुराग, पढ़े पूरी ख़बर


मनासा।  शहर में शाम के समय दो बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मनासा थाना प्रभारी सहित मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 


मिली जानकारी के अनुसार मनासा के आरएलबी मार्ग पर बालाजी मंदिर पर दर्शन घर जा रही 66 वर्षिय महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाश दो तोले की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए हैं। महिला का नाम मोहन बाई पति बलराम पोरवाल निवासी बड़ा बघेला बताया जा रहा है।  जो देर शाम बालाजी मन्दिर दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी दो बाइक सवार बदमाश सामने से आए। और 2 तोला वजनी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए हैं जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें कई स्थानों पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे। फुटेज में दो बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने बिना नंबर की लाल रंग की पल्सर वारदात को अंजाम दिया है। जिनकी उम्र करीब 25-30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 


Previous Post Next Post