मकान निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार केवी की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर ही मौत, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। मनासा के रामपूरा नाके पर गायत्री नगर में मकान निर्माण कार्य के दौरान छत से निकल रही हाई वोल्टेज 11 हजार केवी की एक व्यक्ति चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पीएम किया गया है। मिली जानकारी अनुसार राजेश पिता घीसालाल खारोल उम्र 32 वर्ष निवासी दुदरसी हाल मुकाम बरथुन मनासा के गायत्री नगर में मकान निर्माण के दौरान 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद शव को पीएम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया। सुचना मिलते ही परिजन व कालोनीवासी अस्पताल में एकत्रित हो गए। कालोनी वासियो ने बताया के विधूत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। पहले भी दो हादसे हो चुके है वही आज यह तीसरा हादसा है। बिजली विभाग अधिकारियौ को पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है बावजुद कोई कार्यवाही नही होती। मामले में वार्ड पार्षद दिनेश राठौर ने बिजली विभाग द्वारा मृतक के परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है। नही तो शव को रोड़ पर रखकर धरना देने की बात पार्षद द्वारा कही गई हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पीएम करवाकर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।