भूखंड पर कब्जा करने आए लोगों ने की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से की मारपीट, एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दारू गांव के नई आबादी में एक भूखंड पर कब्जा करने आए कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें हंड्रेड डायल के सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। उक्त मामले में पीड़ित पक्ष परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा है और ज्ञापन में दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में पीड़ित ने बघाना पुलिस से रिपोर्ट लिखने और कार्यवाही करने के बदले आठ हजार रुपए की मांग करने के आरोप भी लगाए है। ज्ञापन में नाना लाल पिता गुलाब चंद ने बताया कि मेरे पिताजी के 3 पुत्र हैं जिसमें मेरे दो भाई गोवर्धन लाल गायरी व राधेश्याम गायरी है। जो बघाना थाना क्षेत्र के दारू गांव में निवास करते हैं हमारा एक भूखंड नई आबादी दारू में स्थित है जिस भूखंड पर परिवार के ही सदस्य गोपाल , बद्रीलाल, राजू, उदयलाल मुकेश पिता कन्हैयालाल गायरीसंतोष पति उदयलाल, ललिता बाई पति बद्रीलाल गायरी निवासी नई आबादी भूखंड लबे समय से अपना बताकर कब्जा करने के प्रयास करते चले आ रहे हैं। और आए दिन विवाद करते हैं गाली गलौज करते हैं और धमकियां देते हैं। बीते 2 दिन पूर्व ही हमारे प्लाट पर जेसीबी चलता देख हम वहां पहुंचे तो हमने देखा कि उक्त व्यक्ति व उनके परिवार के लोग हमारे द्वारा बनाई गई दीवार को हटा रहे थे जब हम काम रुकवाने गए तो परिवार के सभी लोगों ने हम पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें मैं नानालाल वह मेरा भाई गोवर्धन लाल व उसकी पत्नी सुशीला बाई वह भाई राधेश्याम और उसकी पत्नी सुशीला बाई वह हमारे पिता गुलाबचंद के 7 मारपीट करने लगे इसमें हमारी पुत्री नाबालिग शिवानी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। जिसमें भाई गोवर्धनलाल, भाभी सुशीलाबाई और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद हमने डायल हंड्रेड पर सूचना दी डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और सभी को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। जिन का वर्तमान में इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ज्ञापन में बघाना पुलिस पर रिपोर्ट लिखने और कार्यवाही के नाम पर 8 हजार की अवैध रूप से राशि की मांग करने के आरोप भी लगाए हैं ज्ञापन सौंपकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय पीड़ित पक्ष के परिजन और पार्षद रामचंद्र धनगर भी मौजूद रहे।