
नीमच। जिले में हुई बड़ी चोरियों के मामले में पुलिस में अन्तर्राजिय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम चांदी एवं 5 तोला सोना भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि अन्तरजिय ग्रहों में लगभग 9 सदस्य शामिल है जिनकी तलाश की जा रही है उपरोक्त मामले में गुरुवार को एसपी सूरज कुमार वर्मा ने मीडिया से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर वर्ष 2021 को फरियादी श्रोणिक पोरवाल पिता राजमल पोरवाल निवासी नीम चौक जीरन के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनके दुकान में पीछे के रास्ते से घुसकर सोने चांदी की रकम चुरा ली फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 314/2021 धारा 457 380 कायम कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।इसी प्रकार 16 जुलाई वर्ष 2022 को फरियादी ओम प्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम पालसोडा के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें बताया गया कि दुकान के पीछे स्थित मकान मैं पीछे से बदमाश घर में घुसे और सोने के जेवर व नगदी चुरा कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 224/2022 धारा 457 380 कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश करते हुए टीम द्वारा सूचना संकलन कर नकबजनी के अपराधों का पतारसी करते हुए अंतरराज्यीय बछड़ा व बंजारा गैंग के द्वारा घटना घटित होने की सूचना मिलने पर नकबजनी के अपराधों में संलिप्त अंतर राज्य बांछड़ा बंजारा गैंग के दो आरोपी भंवर लाल उर्फ गुड्डू पीता हरि सिंह बंजारा उम्र 40 वर्ष निवासी खेड़ी मगरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ राजस्थान ओर मुकेश पिता राजू बंजारा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना जीरन जिला नीमच को गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ में जीरन पलसोड़ा नया गांव एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना बताया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी की रकम जिसमें 5 किलोग्राम चांदी व 5 तोला सोना कुल कीमती 6 लाख को जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते आरोपियों के द्वारा अन्य क्षेत्र राजस्थान में भी चोरी की वारदात उनके द्वारा अन्य 7 से 8 आरोपियों के साथ अंजाम देना स्वीकार किया है प्रकरण में फरार अन्य सात से आठ आरोपियों की तलाश व गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है जिसमें पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है

*एसपी सूरज कुमार वर्मा ने चोरी की घटनाओं के मामले में आम जनता से अपील की है कि जब भी जिले में कहीं भी चोरी की वारदात होती है तो आमजन अपने घर या दुकान में किसी भी सामान को न छुएं और ऐसी स्थिति में तत्काल पहले पुलिस को सूचना दी जाए ताकि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से अपराध कारित करने वाले अपराधियों तक पुलिस पहुंच सके, पुलिस साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद ही नागरिक घटनास्थल पर रखी वस्तुओं को छूए, जिससे कि पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सहायता मिल सके*