1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

वन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही, 40 लाख रुपए की कीमत की चंदन की लकड़ी की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

 नीमच। वन विभाग की टीम के द्वारा 40 लाख रुपए कीमत की चन्दन की लकड़ी जप्त की गई है। यह लकड़ी मंदसौर में एक गोदाम में संग्रहित करके रखी गई थी। दरअसल नीमच वन विभाग को लंबे समय से जीरन वन क्षेत्र से लकड़ी चोरी होने की जानकारी मिल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी चोरी कररते दो लोगो को पकड़ा जिनकी निशानदेयी पर मंदसौर जिले के मदारपुर  निवासी भूरा के खेत पर बने गोदाम पर छापा मारा गया। जहां से करीब 270 किलो चंदन की लकड़ी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त चन्दन लकड़ी की कीमत ₹40 के करीब बताई जा रही हैं। वही इस मामले में मंदसौर वन मंडल अधिकारी का भी सहयोग नियोजन विभाग की टीम को मिला। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त की गई लकड़ी को मंदसौर से नीमच वन विभाग कार्यालय पर लाया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वही मामले में नीमच वन विभाग के एसडीओ आरआर परमार ने बताया कि आरोपी जीरन वन क्षेत्र से लकड़ी चोरी कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के हैं। और वे लकड़ी कटाई नीमच में जबकि और इसका संग्रहण मंदसौर में कर रहे थे। संभावना है कि मंदसौर से भी कहीं अन्यत्र लकड़ी को बेचा जा रहा था।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
x

Previous Post Next Post