नीमच बस स्टैंड पर पैदल जा रही महिला गश खाकर गिरी, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। बस स्टैंड पर गेट के आज शुक्रवार को दोपहर में एक अकेली महिला पैदल जा रही थी उसी दौरान अचानक महिला गश खाकर गिर गई जिसके बाद मौके पर दुकान संचालकों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है हालांकि महिला कौन है और वह कहां जा रही थी इसका पता नहीं चल पाया है क्योंकि महिला अकेली थी। महिला के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त महिला कहां की निवासी है और वह कहां जा रही थी। फिलहाल महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।