नीमच || मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल नीमच में दिनांक 12/8/2022 को नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत सामुहिक शपथ कार्यक्रम रखा गया ।जिसकी अध्यक्षता श्रीमान प्राचार्य महोदय मनोज कुमार जी जैन ने की, कार्यक्रम व्याख्याता श्री राधेश्याम जी शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, विद्यालय इको क्लब प्रभारी श्री शरद गहलोत एवं ओजस यूथ क्लब प्रभारी श्री सत्यनारायण बैरागी, सीसीएल की गतिविधि प्रभारी श्रीमती पुर्णिमा अग्रवाल एवं सुश्री ममता बैरागी के सानिध्य में संपन्न हुआ। विद्यालय के धर्मेंद्र , निशा भालोठ, आयशा,सलोनी रावल ,मनीषा नायक, मनी मौर्य, आयशा मंसूरी ,भूमिका मौर्य ,सुमैया मंसुरी,नियति पितलिया, चिराग प्रजापति , अब्दुल कादिर ,महावीर, भूपेंद्र सिंह सोनगरा ,गौरव राठौर, रविशंकर, मोहित प्रजापति, सुनील ,रोहित सिंह, मयंक, मनीष ,ईश्वर, अयान खान आदि छात्र छात्राएं तथा स्टाफ उपस्थित थे। धन्यवाद वरिष्ठ शिक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा ने माना।
NEWS : शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत सामुहिक शपथ कार्यक्रम
Tags:
नीमच न्यूज़
