1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

सेमली चंद्रावत गांव के बस स्टैंड पर दो मोटरसाइकिल की आपस में हुई भिड़त, दो घायल, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। नीमच-सिंगोली मार्ग पर स्थित सेमली चंद्रावत गांव के बस स्टैंड पर शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं इसमें से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको उपचार नीमच जिला चिकित्सालय में जारी है। 
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार सेमली चंद्रावत बस स्टैंड पर दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें शंकर लाल पिता लादूराम उम्र 40 वर्ष जाति निवासी नपानिया और शाहरुख पिता लाल मोहम्मद निवासी सरवानिया महाराज घायल हुए जिसमें शंकरलाल को सर में गंभीर चोट आई है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है तो वहीं शाहरुख को पांव में चोट आई है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है बताया जा रहा है कि शंकरलाल सेमली चंद्रावत से सरवानिया जा रहे थे। और शाहरुख किसी कार्य से सरवानिया से नीमच आ रहा था। इसी दौरान सेमली चंद्रावत बस स्टैंड पर दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों घायल हुए हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। रहवासियों और राहगीरों द्वारा घटना की सूचना एंबुलेंस की दी गई जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर शंकरलाल का उपचार जारी है तो वहीं शाहरुख को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। घटना को लेकर दोनों ओर से कोई भी पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है। 


Previous Post Next Post