1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

आतरी माता के समीप नदी किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, नाव की सहायता पर किनारे लाया गया शव, पढ़े पूरी ख़बर


मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आतरी माता गांव के समीप रेतम नदी के किनारे रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहां पर उसका पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आतरी माता के समीप रेतम नदी के किनारे मुकेश पिता नरसिंह निवासी फतेहपुर झारड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर ग्रामीण जनों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल मनासा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की सहायता से नाव में रखकर किनारे पर लाया गया। जिसके पश्चात किनारे से एंबुलेंस की सहायता से उसे मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पिछले 2 दिन से लापता था और इसकी सूचना भी उनके परिजनों को नहीं थी मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व को लेकर अपने पियर गई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि मुकेश मछली पकड़ने गया होगा और नदी में तेज भाव में वह पानी में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है और पीएम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के पश्चात ही खुलासा हो सकेगा कि उक्त व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। 

Previous Post Next Post