1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे थाने पर किया विरोध प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर


नीमच । मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सरपंच से लेकर अध्यक्ष सभी ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। मगर अब भी चुनावी रंजिश के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला नीमच जिले के जीरन नगर में सामने आया है। यहां चुनावी रंजिश के चलते विवाद के बाद एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। दरअसल जीरन के रहने वाले सत्यनारायण तेली से उनके ही परिवार के आरोपी पक्ष का चुनाव में उनके पक्ष में मतदान न करने की बात को लेकर विवाद ही गया। आरोपी पक्ष ने चुनाव में निर्दलीय के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। जबकि पीड़ित परिवार ने भाजपा उम्मीदवार कर पक्ष में कार्य कर रहा था।
मृतक के परिजनों की मानें तो विवाद के बाद मारपीट हो गई ।जिसमें सत्यनारायण की तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। नीमच जिला चिकित्सालय में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस नेमर्ग कायम कर लिया है प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। परीजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद सत्यनारायण की तबियत खराब हो गई और मौत हो गई मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है । परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी  की मांग की थी और इसी बात को लेकर परिजनों ने जीरन थाने के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर और शव को जीरन थाने पर एंबुलेंस में रखकर पहुंचे  व प्रदर्शन किया था। करीब 4 घंटे बाद पुलिस की समझाइश और सख्त कार्रवाई का भरोसा मिलने पर परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Previous Post Next Post