कमिश्नर, आईजी डीआईज पहुंचे नीमच, तिरंगा रैली में लिया भाग
byHARISH MEENA—
नीमच। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच जिले में प्रशासन द्वारा जोर शोर से तैयारिया की जा रही है। सभी विभागों द्वारा अलग-अलग प्रकार से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में आज पुलिस विभाग द्वारा भी पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पुलिस कंट्रोल रूम से फवारा चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली है। तिरंगा रैली में उज्जैन कमिश्नर संदीप यादव, उज्जैन जोन आईजी संतोष कुमार डीआईजी सुशांत सिंह सक्सेना अल्प प्रवास पर नीमच पहुंचे और तिरंगा रैली में भाग लिया। उज्जैन कमिश्नर संदीप यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसे सफल बनाने के लिए हर विभाग को अपने अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस प्रशासन द्वारा भी यह तिरंगा रैली निकाली गई है। तिरंगा रैली निकालकर लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, एसडीएम ममता खेड़े तहसीलदार विवेक गुप्ता, सहित थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान रैली शामिल हुए हैं।