विश्व आदिवासी दिवस पर शहर के प्रमुख मार्गो से निकली भव्य वाहन रैली, समाजिक संगठनो ने किया स्वागत, पढ़े पूरी ख़बर
byHARISH MEENA—
नीमच। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी समाज द्वारा आज विशाल वाहन रैली अयोजित की गई उसके पश्चात नई कृषि उपज मंडी पर भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन रखा गया। विशाल वाहन रैली मनासा रोड स्थित शबरी आश्रम से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नई कृषि उपज मंडी पहुंची है जहां पर सभी आदिवासी समाज के समाज जनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भाग लिया है। विशाल वाहन रैली का शहर में कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया है।
शबरी आश्रम से मानसा नाका भगवानपुरा चौराहा डाक बंगला शोरूम चौराहा फवारा चौक कमल चौक भारत माता चौराहा गोमाबाई रोड होते हुए चंगेरा के समीप स्थित नई कृषि उपज मंडी में पहुंची है। जहा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के समाज जन मौजूद रहे हैं जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए हैं साथ ही उन्होंने आदिवासी समाज के प्रमुख शस्त्र तीर कमान लेकर नाचते हुए चल रहे थे। ऐसा माना जाता है कि आदिवासीयो के कारण आज भी पर्यावरण और संस्कृति जिंदा है।इनके पसीने से आज भी कई बड़ी इमारतें चंद महिने में खड़ी हो जाती हैं। इन्हीं के अधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके योगदानों को स्वीकार करने के लिए 9 अगस्त को पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसमें उनकी लोक गाथाओं,संस्कृति की हर जगह प्रस्तुति होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भील समाज सहीत आदीवासी समाज के समाज जन मौजूद रहे हैं।