नीमच | मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार शासकीय मॉडल उमावि नीमच में दिनांक 29.7.2022 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री सी के शर्मा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया साथ ही प्राचार्य महोदय श्री मनोज कुमार जी जैन के निर्देशन एवं श्री राधेश्याम शर्मा के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली लगभग 152 छात्रों एवं छात्राओं के साथ स्टॉफ फवारा चौक कमल चौक होते हुए विजय टॉकीज चौराहा से होते हुए गायत्री मंदिर रोड टीवीएस शोरूम इत्यादि जगहों पर होते हुए पुनः अपने गंतव्य शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 पर पहुंची। रैली का संचालन दोनों शालाओं के व्यायाम शिक्षक श्री सत्यनारायण बैरागी वरिष्ठ शिक्षक द्वारा किया गया, सहयोग श्री मनोज शर्मा, सुश्री ममता बैरागी, श्रीमती अग्रवाल तथा अतिथि शिक्षकों आदि स्टाफ जनों का रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रैली प्रभारी श्री किशोर कुमावत शिक्षक द्वारा किया गया। संजना माली, हर्षिता चुण्डावत, गायत्री पाटीदार, परीक्षित सिंह, मोहित नागदा, प्रियंका नागदा, रानु बैरागी,जूबी आदि बच्चों का भरपुर योगदान रहा।
