1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

सीएम हेल्पलाइन पर पहले की झूठी शिकायत फिर शिकायत उठाने के मांगे 3 लाख रुपए, पुलिस ने लिया एक्शन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। सीएम हेल्पलाइन 181 पर झूठी शिकायत कर शिकायत को बंद कराने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को बघाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा 3 लाख रुपए की मांग की जा रही थी बगाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आवेदक शैलेन्द्र पिता रामचन्द्र तोलानी ने थाना बघाना पर रिपोर्ट किया की मैने राजस्व कालोनी नीमच में नये भवन का निर्माण विधिवत अनुमति प्राप्त कर किया गया है। मुझे नगर पालिका से जानकारी प्राप्त हुई की 25 जून 2022 के आसपास मेरे उक्त मकान को लेकर महेश सेन नि. बालाजी धाम के पीछे पटेल कालोनी बघाना नीमच मोबाईल नम्बर 9406612197 के द्वारा 181 सी.एम. हेल्पलाईन पर मेरे उक्त मकान को लेकर झूठी शिकायत की थी। तब मैने मेरे बघाना स्थित घर से मेरे मोबाईल से करीबन एक माह पूर्व उक्त नम्बर पर बात की जो उक्त नम्बर धारक महेश सेन नि. बालाजी धाम के पीछे पटेल कालोनी बघाना नीमच ने मुझे बोला की मैने तो शिकायत मेरा स्वार्थ सिद्ध करने के लिये की है अगर तुम मेरा काम कर दो तो मैं मेरी शिकयत उठा लुगा और नगर पालिका वाले तुम्हारे मकान पर कोई कार्यवाही नही करेगे और महेश सेन द्वारा मेरी शिकायत बंद करने के नाम से मेरे से 03 लाख रूपये की माँग कर मुझे परेशान कर लगातार ब्लेक मेल किया जा रहा की अगर रूपये नहीं दिये तो और 181 पर झुठी शिकायत कर तुम्हारा मकान तुडवा दूंगा। रिपोर्ट पर से थाना बघाना पर अपराध क्रमांक 268 / 2022 धारा 384 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए की शासन द्वारा संचालित की जा रही सी.एम. हेल्पलाईन जैसी योजना का आरोपी के द्वारा गलत उपयोग किया जा रहा है को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस. कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी. एस. परस्ते के निर्देशन में थाना बघाना के थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व में थाना बघाना की टीम के द्वारा फरियादी तथा साक्षियों से सभी बिंदुओ पर पुछताछ करते तथा तकनीकी आधार पर जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के नामजद आरोपी महेश पिता नन्दलाल सेन (देवडा) जाति नाई उम्र 48 साल निवासी बालाजी धाम के पिछे बघाना थाना बघाना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के द्वारा पुलिस पुछताछ में सदर अपराध की उक्त घटना मात्र अपना स्वार्थ सिद्ध करने के आशय से झूठी शिकायत कराना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से आवश्यक साक्ष्य प्राप्त किये गये। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचना जारी होकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक अजय सारवान की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Previous Post Next Post