नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जेतपुरा शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ। निंबाड़ा की तरफ से आ रही स्पोर्ट कार ने रोड क्रॉस कर रही इयोन कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उदयपुर रैफर किया गया। इस दौरान रास्ते में ही उक्त महिला की मौत हो गई है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार उमा पति कालूराम उम्र 34 वर्ष निवासी झालरी को परिजन अस्पताल में चेक करवा कर कार क्रमांक RJ 37 CA 9558 से घर जा रहे थे इसी दौरान जेतपुरा फंटे पर रोड क्रॉस करते समय उदयपुर की ओर से आ रही स्पोर्ट कार क्रमांक RJ 27 CH 2146 ने एक साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उमा पति कालूराम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया इस दौरान रास्ते में चिकारड़ा के समीप उक्त महिला ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुनः नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा शव का परीक्षण कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। बताया जा रहा है कि इयोन कार में 2-3 महिलाएं और पुरुष भी सवार थे। इनमें से कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई है। फिल्हाल सिटी थाने में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
