1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

रक्षाबंधन पर्व पर गांव की बहू बेटियों के लिए भादवामाता की पुलिया बनी मुसीबत, करना पड़ रहा इंतजार, ग्रामीणों में आक्रोश, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नालों के ऊपर  पानी के तेज बहाव के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। प्रख्यात तीर्थ स्थल भादवा माता की पुलिया भी उफान पर हैं। बीती रात से जारी बारिश के चलते पुलिया के ऊपर से काफी तेज गति से पानी बह रहा है जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से बंद है।  गांव की बहू बेटियां पुलिया का पानी उतरने का इंतजार कर रही है। नाले पर तेज बहाव के चलते गांव की बहू बेटियां को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी इधर से उधर आ जा नहीं पा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आज रक्षाबंधन पर्व होने के चलते बहू बेटियां पुलिया पर पानी के बहाव के चलते अपने गांव आ जा नहीं पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे में कोई इमरजेंसी केस के चलते किसी को अस्पताल ले जाना पड़े तो वह अस्पताल भी नहीं जा सकता है। हर वर्ष नाले पर इसी तरह से तेज पानी बहता है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन इसकी कोई सुध नहीं लेता है।

Previous Post Next Post