रक्षाबंधन पर पत्नी सहित बच्चों को छोड़ने जा रही बाइक सवार को टेंपो ने मारी जोरदार टक्कर, एक मासूम बालिका की मौत, 5 गंभीर घायल, पढ़े पुरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। मनासा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक मासूम बालिका की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर पत्नी, बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को पीहर छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार से सामने से आ रहे टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सहीत सभी 5 लोग घायल हो गए। जिस में इलाज के दौरान एक मासूम बालिका की मौत हो गई है। हादसा बुधवार शाम करीब 6.30 बजे मनासा क्षेत्र के कंजार्डा घाटी के पास हुआ। घटना के बाद टेम्पो छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर के दूधाखेड़ी निवासी प्रहलाद (28) पिता वर्दीचंद्र बाइक पर पत्नी माया (26), बेटे दिनेश (9) भाई की पत्नी दीपिका (25), उनके बच्चे सनी पिता रतनलाल ( 5 ), सुमन पीता रतनलाल (3) को रक्षाबंधन के लिए डीकेन पीहर छोड़ने जा रहा था। बुधवार की शाम को मनासा क्षेत्र के कंजार्डा घाटी पर हनुमान मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार टेम्पो आया। ड्राइवर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीकेन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचायाbगया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । जहां मासूम बालिका सुमन पिता रतन लाल भील की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना में घायल प्रहलाद सहित सन्त्री, रतन, दिनेश की हालात गंभीर है। जिनका फिलहाल जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मासूम बालिका की मौत पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है शव का परीक्षण कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।