फव्वारा चौक पर आधी रात में जैन स्तंभ पर चढ़ा एक व्यक्ति, खुदकुशी करने का किया ड्रामा, लोगों की लगा जमवाड़ा, क्या है पुरी मामला पढ़े पूरी ख़बर
byHARISH MEENA—
नीमच। शहर के मुख्य चौराहे फव्वारा चौक पर नशे में धुत्त एक व्यक्ति गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी आधी रात को जैन स्तंभ पर चढ़ गया ओर ऊपर से कूद जाने की धमकी देते हुए काफी देर तक नौटंकी करता रहा,मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ भी जमा हो गई और पुलिस को सूचना मिलने पर वो भी वहा पहुंची थी।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात करीब 12 बजे फव्वारा चौक पर ही बरादरी के सामने एक पान की दुकान लगाने वाला व्यक्ति सुनील अचानक ही शराब के नशे में जैन स्तंभ पर चढ़ कर ओर फिर शुरू हुई खुदकुशी करने की नौटंकी,ये शख्स काफी देर तक ऊपर चढ़कर बार बार कूद जाने की धमकी देते हुए नीचे खड़े लोगो को चमकता रहा,फिर जब पुलिस आई तो भी ये नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ,काफी मशक्कत के बाद एमपीईबी स्ट्रीट लाईट सर्विस गाड़ी की मदद से ऊपर चढ़े सुनील को नीचे उतारा गया, फिलहाल मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ की आखिर ये व्यक्ति जैन स्तंभ पर चढ़ा क्यों था,पर जानकारी में आया है की कोई पुलिस से ही संबंधित मामले को लेकर इसने ड्रामा किया था।