नीमच। मध्य प्रदेश अंडर 23 सीनियर राज्य स्तरिय पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें चयन के लिए जिला कुश्ती संघ नीमच द्वारा दिनांक 7 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम के पास कुश्ती परीक्षण केंद्र पर कुश्ती का अयोजन रखा गया है। उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवान दिनांक 12 से 14 अगस्त 2022 तक बदनावर मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे। वजन समूह पुरुष फ्रीस्टाइल 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 वजन समूह पुरुष ग्रीको रोमन 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130, महिला फ्री स्टाइल वजन समूह वजन समूह 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 आयु सीमा आयु सीमा वर्ष 1999 से 2003 के पहलवान एवं वर्ष 2004 के पहलवान मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पालक अनुमति पत्र के साथ सम्मिलित हो सकेंगे। जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक पहलवान को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड एवं ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। उक्त जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव दिलीप ग्वाला द्वारा दी गई है।
