1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

जनता की सेवा ही रहेगी मेरा पहला धर्म है शपथ ग्रहण समारोह में भावुकता के साथ बोले सज्जन सिंह भाई जी


नीमच। जिला पंचायत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला पंचायत सभागृह में आज समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत के अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और उपाध्यक्ष जानी बाई बाबूलाल धाकड़ शपथ लेते हुए पदभार ग्रहण किया है। शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लगभग 8 दिन बाद यह शपथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली है। सभी को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने शपथ दिलाई है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा मैं भारत के संप्रभुता एवं अखंडता अधीक्षण रखूंगा। सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं इस पद के लिए विहित मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 और उसके अंतर्गत बने नियमों में निहित उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों का पूर्ण श्रद्धा पूर्वक सच्चाई व ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।  अपने कार्यकाल में अपने पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सामाजिक न्याय की भावना को सर्वोपरि रखते हुए गरीब एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सतत प्रयास रहूंगा। यह प्रयास करूंगा कि पंचायत क्षेत्र के विकास की एक दीर्घकालीन योजना बने।  जिसमें मेरी पंचायत के सभी गांव का विकास हो सभी बालक बालिका स्कूल जाएं उन्हें प्रतिदिन मध्यान भोजन मिले गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले सभी लोग स्वस्थ रहें मेरे क्षेत्र का कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बड़े मेरी पंचायत के प्रत्येक गरीब को मांग अनुसार रोजगार मिले नई-नई तकनीकों का फायदा उठाएं जिससे उत्पादकता बड़े और पंचायत क्षेत्र में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने। सभी ने अपने कार्यकाल में अपने गांव की दशा बदलने के लिए प्रयासरत लेने का संकल्प लेते हुए कहा की में धर्म जाति या संप्रदाय के नाम पर कोई भेदभाव नहीं करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सज्जन भाई जी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही पहला मेरा धर्म है।  शपथ ग्रहण के दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार मनासा विधायक माधव मारू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहर सिंह जाट जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, नीमच जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर शहीद नीमच के कुछ नवनिर्वाचित पार्षद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Previous Post Next Post