नीमच कृषि उपज मंडी में राज इंडस्ट्री के गोदाम पर चोरी की वारदात, लाखों रुपए की अश्वगंधा की बोरियां और नकदी ले उड़े चोर
byHARISH MEENA—
नीमच। कृषि उपज मंडी में लाल गुलाब गैंग ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। गैंग के सदस्यों ने एक गोदाम से लाखों रुपए की कीमत की अश्वगंधा बोरिया पर हाथ साफ किया है साथ ही गुल्लक में रखे नकदी पर भी ले उड़े है। मिली जानकारी के अनुसार नीमच कृषि उपज मंडी में राज इंडस्ट्री पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरों ने गोदाम के पीछे वाले रास्ते से बोरियों को पार किया है। बघाना पुलिस ने बताया कि चोरों ने करीब 50 से 55 अश्वगंधा की बोरियों का हाथ साफ किया है और गुल्लक में रखे नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने बताया कि राज इंडस्ट्रीज के मालिक राजू खंडेलवाल द्वारा राखी के दिन पर गोदाम को खोला गया था जिसके बाद आज गणपति जी की स्थापना के दिन पूजन करने के लिए गोदाम को खोला गया इसी दौरान इस पूरा घटनाक्रम का खुलासा हुआ है चोरों ने चोरी की वारदात को राखी से आज दिनांक तक के बीच में अंजाम दिया है। चोर करीब ₹1000000 की कीमत का अश्वगंधा ले उड़े हैं गुल्लक में रखे ₹50000 की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम के चारों ओर सर्चिंग की गई मामले में बघाना पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं बघाना थाना प्रभारी अजय सांगवान ने चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की बात कही है।