1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

मिराज सिनेमा के पास तेज रफ्तार से आ रही बस पलटी, एक की मौत, कई घायल, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। नीमच मनासा मार्ग पर मिराज सिनेमा के समीप सरकार उपकार बस असंतुलित होकर पलटी खा गई जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है। बस पलटने की जानकारी मिलते ही कैंट व सीटी पुलिस और 108, 100 डायल मौके पर पहुंचे सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बस में सवार एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।  18 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया।  हादसे में मृत्यु व्यक्ति का नाम अरविंद शर्मा पिता प्रकाश चंद्र शर्मा निवासी दोवड़ा थाना मल्हारगढ़ बताया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर द्वारा काफी तेज गति से बस चलाई जा रही थी सामने कार आने के चलते ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका और या हादसा हो गया है।  हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना है। पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी गानों की हाल जाने और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।  हादसे में घायल एक और व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। 


Previous Post Next Post