1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

शहर में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात, दो तोले की चेन लेकर फरार हुए बदमाश खींचतान के दौरान महिला घायल, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच।  शहर की समता चौराहे के समीप हुडको कॉलोनी में चैन स्नैचिंग की वारदात हुई है। दो बाइक सवार ने महिला को निशाना बनाया है। महिला की चेन छीनकर फरार हो गए हैं। चैन छीनने के दौरान महिला ने चैन कस कर पकड़ ली। जिसके बाद वह नीचे घर गई और घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार ममता पति ओमप्रकाश मंत्री अपने घर से मार्केट जा रही थी इसी दौरान बंसल चौराहे के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट कर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम  दिया है। महिला ने बताया कि वह घर से निकलकर मार्केट किसी कार्य से जा रही थी इसी दौरान दो बदमाश आए और उनके गले से चेन छीन ने लगे तभी महिला ने चैन को कस कर पकड़ लिया लेकिन फिर भी बदमाश चेन खींच कर ले जाने में सफल रहे हैं।  महिला ने बताया कि उसने दो तोले की चेन पहन रखी थी जिसे बदमाश लेकर फरार हो गए।  महीला जमीन पर गिर गई जिससे वह घायल भी हो गई है जिसे उपचार करवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया उसके पश्चात कैंट थाने पर शिकायत के लिए महिला के परिजनों सहित पहुंची है।

Previous Post Next Post