1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

सिंगोली में शर्मसार कर देने वाली घटना, युवती ने नवजात को दिया जन्म डस्टबिन में फेंका सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम, पढ़े पूरी ख़बर


सिंगोली। नीमच जिले कि सिंगोली में एक शर्मसार कर देने वाले घटना सामने आई है। सिंगोली के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी रूम के बाहर एक युवती ने नवजात को जन्म दिया उसके बाद उसे डस्टबिन में फेंका गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। 



मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ढाई बजे करीब एक बुजुर्ग और एक 20-22 साल की युवती मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्वास्थ्य केंद्र में आए और डिलीवरी रूम के बाहर जाकर बैठ गए। बताया जा रहा है कि जब वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जब डिलीवरी रूम से अन्य महिला की डिलीवरी करवाते बाहर आई तो उसके द्वारा युवती की हालत देखकर एडमिट करने की बात कही गई तो इस पर युवती ने कहा कि मुझे दर्द हो रहा है और मैं यहीं ठीक हूँ इसके बाद वह वहीं बैठी रही और नवजात को जन्म देकर बुजुर्ग और युवती दोनो बाहर निकल गए। उपरोक्त मामले में डॉक्टर व्यास ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से जानकारी लेकर पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि नवजात को कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच की जा रही है।

नवजात को फैंका कचरे के डिब्बे में

युवती के साथ आए बुजुर्ग ने युवती द्वारा नवजात को जन्म देने के बाद नवजात को पास ही पड़े कचरे के डिब्बे में फेंक दिया और फिर वाईफर से सफाई करके युवती को साथ लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकल मोटरसाइकिल से चला गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

नवजात कचरे के डिब्बे में पड़ा हुआ सुबह देखा गया तो उसके बाद इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को जानकारी दी गई तो उनके द्वारा डॉक्टर इतेश व्यास को हॉस्पिटल भेजा गया। डॉक्टर व्यास ने हॉस्पिटल पहुंचते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक युवती ने नवजात को जन्म दिया और बुजुर्ग और युवती ने बाद में उसे कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। 


Previous Post Next Post