शहर में चर्चा का विषय, नपाध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह आखिर क्यों नहीं पहुंची नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, आमंत्रण कार्ड की चर्चाएं जोरों पर, पढ़े पूरी ख़बर
byHARISH MEENA—
नीमच। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्षा का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पहला आयोजन ही काफी चर्चा का विषय रहा। विशेषकर भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वाली परिषद में पदभार ग्रहण समारोह में उपाध्यक्ष ही शामिल नहीं हुई जिसको लेकर चर्चा है कि आमंत्रण कार्ड में उपाध्यक्ष का नाम नहीं छुपाया गया जिसको लेकर खाती नाराजगी है वही पार्षद भी उनका नाम नहीं छापने से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों का था। लेकिन देखने में आया की वहां मंच पर अध्यक्ष के अलावा नगरपालिका के चुने गए जनप्रतिनिधियों में से कोई भी मौजूद नहीं थे। निर्वाचित उपाध्यक्ष और कई पार्षदों ने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। एक और चीज देखने में आई की निमंत्रण जो भेजा गया था उसमें अध्यक्ष पद के अलावा किसी का नाम नहीं था। जो शहर में काफ़ी चर्चा का विषय बना की क्या पुरी नगर पालिका पर केवल अध्यक्ष का ही राज रहेगा।
कार्यक्रम में मंच पर देखा गया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि मंचासिन रहें। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमार ने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। उन्होने आज इस कार्यक्रम से पूरी तरह दूरी बनाई रखी। जब इस पूरे मामले को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता से चर्चा की गई तो वह मीडिया से बचते नजर आए।वही सूत्र बता रहे हैं कि नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों में भी रोष व्याप्त है। पदभार ग्रहण समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, मनचासिन रहें और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोजूद रहे हैं।