नीमच। नीमच में प्रथम चरण में हुए मतदान के दौरान अंतिम समय पर राजीव नगर में भाजपा की पूर्व पार्षद अज्ञात व्यक्ति द्वारा छर्रे वाली बंदुक से फायरिंग की गई है। जिसके चलते भाजपा के पूर्व पार्षद के पांव में छर्रा लगा है। जिसके बाद उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहा उनका प्राथमिक उपचार कर छूटी दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 बंगीचा नंबर 46 निवासी रमेश चंद्र पिता वर्दीचंद माली उम्र 55 वर्ष घायल हुए हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में उपचार के दौरान रमेश माली ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के दौरान आज सुबह से मतदान के लिए मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर ले जाने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान 3:45 बजे के लगभग राजीव नगर आटा चक्की के समीप निर्माणाधीन मकान के समीप से गुजर रहे थे तभी उन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने छर्रे वाली बंदूक से फायर कर दिया इस बात की जानकारी उन्हें तब लगी जब उनकी जांघ से खून बहने लगा जिस पर वह निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा उनकी जांघ से बंदूक का छर्रा निकाला गया इसके पश्चात वे जिला चिकित्सालय पहुंचे जाओ ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है उक्त मामले में कैंट थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि छर्रे वाली बंदूक से रमेश माली के ऊपर फायर हुआ है यहां भूलवश हुआ है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
