1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

वार्ड क्रमांक-17 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याक्षी हुए आमने-सामने, मौके पर बनी विवाद की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। नगरी निकाय चुनाव के प्रथम चरण में आज नीमच नगर पालिका के 40 वार्डो में मतदान हो रहे हैं। वार्ड क्रमांक 17 के अयोध्या बस्ती मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी मतदाताओं को इधर उधर ले जाने की बात पर आमने-सामने हो गए। और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन के साथ इस दौरान धक्का-मुक्की भी की गई है लेकिन जब पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पप्पू जैन से फोन पर संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले में बीजेपी प्रत्याशी छाया जयसवाल का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बार बार भाजपा की टेबल पर आकर मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए पकड़ कर ले जा रहे हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के साथ भी कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धक्का-मुक्की की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फेमीदा बी नागौरी से जब चर्चा की गई तो उनका कहना है कि बीजेपी के प्रत्याशी थाना जयसवाल और उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस के मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए उन्हें मतदान केंद्र तक पकड़ कर ले जाया जा रहा है। और मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं किया जा रहा है ना ही मैं उनकी टेबल पर जाकर बैठ रही हूं मैं तो मतदाताओं से अपील कर रही हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें।

Previous Post Next Post