नीमच। वर्तमान में हुए नगरी निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 33 काफी चर्चा का विषय बना रहा जिस में वोटरों की खरीद-फरोख्त भी जमकर हुई और उन्हें काफी लुभावने ऑफर भी दिए गए इसी वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार को भी बिठाने के लिए काफी प्रयास किए गए और पैसों का भी ऑफर रखा गया जिसकी आडियो भी वायरल हो रही है वहीं निर्दलीय उम्मीदवार की शिकायत पर कैंट पुलिस ने निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध भी किया है जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 33 से निर्दलीय प्रत्याशी सुश्री गीता शर्मा द्वारा दिनांक 5/7/22 को श्रीमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल को मय साक्ष्य की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश पत्र दिनांक 7/7/22 पर जाँच केंट पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक कैलाश किराड़े ने कार्रवाई करते हुए केंट थाना प्रभारी राजेन्द नरवालिये के मार्ग दर्शन में आरोपी पंकज पिता बलबीर सिंह यादव उम्र 29 वर्ष निवासी कुमारिया वीरान के खिलाफ 171 ई आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।शिकायत कर्ता सुश्री गीता शर्मा द्वारा साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कॉल रिकार्डिंग(CD) की जाँच करने पर आरोपी पंकज यादव वार्ड क्रमांक 33 से भाजपा प्रत्याशी श्री चौपड़ा के पक्ष में वोटरों की खरीद फ़रोख्त तथा निर्दलीय प्रत्याशी पर दबाव बनाते हुए पाया गया। वार्ड क्रमांक 33 की निर्दलीय उम्मीदवार गीता शर्मा और अजीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 33 गीता शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार की थी जिसको लेकर उन्हें बैठाने के लिए काफी दबाव भाजपा के पक्ष में बनाया गया था गीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि वार्ड नं 33 में वोटरों की खरीद-फरोख्त क्या आधार पर चुनाव जीते जाते हैं जिसकी सत्यता जानने के लिए ही वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थी और हुआ भी वही उन्हें बैठाने के लिए काफी दबाव बनाया गया यहां तक की उन्हें यह तक कहा गया कि यदि आप के पक्ष में वोटिंग करवानी है तो एक वोट के 50 हजार रुपए लगेंगे, गीता शर्मा ने कैंट थाने में बातचीत और बैठक की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी थाने में प्रस्तुत की है जिसमें बातचीत करने वाला यह भी कह रहा है कि मैं आपकी मीटिंग करवा देता हूं आपसे फर्स्ट पार्टी श्री चोपड़ा स्वयं मिलेंगे।
उपरोक्त पूरे मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया एवं जांच अधिकारी कैलाश किराड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता शर्मा की शिकायत और प्रस्तुत ऑडियो साक्ष्य के आधार पर पंकज पिता बलवीर सिंह के द्वारा चुनाव में पैसों के ऑफर देना पाया गया है वही दोनों पक्षों के बयान दिए गए हैं जिसमें पंकज पिता बलवीर सिंह द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग की बात को स्वीकारा गया है इस पर पंकज पिता बलवीर सिंह यादव उम्र 29 वर्ष निवासी कुमारिया विरान के खिलाफ 171 ई आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला न्यायालय में पेश किया गया है।
