1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

जेसिंगपुरा गांव में हुआ चमत्कार, हनुमान जी के परम भक्त पवन बैरागी के घर दिखने लगी पवन पुत्र हनुमान की आकृति, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। शहर के समीप स्थित जेसिंगपुरा गांव में शुक्रवार को एक चमत्कार देखने को मिला है। गांव में हनुमान के परम भक्त के घर पवन पुत्र हनुमान की आकृति दिखाई देने लगी। जिसके बाद जैसे ही यह बात गांव में फैली तो इस चमत्कार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। और पुजा पाठ का दौर शूरू हो गया। दरअसल जेसिंगपूरा गांव के पवन बैरागी उम्र 46 वर्ष ने अपने घर पर परचूनी दुकान लगा रखी है जिसके गेट से अंदर जाने वाले गेट पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे पवन पुत्र हनुमान की आकृति वहा दिखाई देने लगी। जिसे वह चमत्कार मानने लगे और उनकी पूजा की जैसे ही यह बात जेसिंगपूरा गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी इसे चमत्कार बताते हुए दर्शन करने लगें। और जेसिंह पूरा गांव ही नही नीमच शहर तक के भक्त वहा बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। आपको बता दें कि जिनके घर यह बालाजी प्रतिमा की जो आकृति दिखाई देने लगीं हैं वह बालाजी के परम भक्त हैं और वह बचपन से ही बालाजी की सेवा करते हुए आ रहे हैं। वह गांव में स्थित बालाजी के मन्दिर पर तो पूजा पाठ करते ही हैं साथ ही शहर के एक मंदिर पर भी पूजा पाठ करने के साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों पैर भी चोला चढ़ाने का काम करते हैं। उक्त मामले को लेकर भूपेंद्र बैरागी ने कहा कि जिस स्थान पर यह आकृति दिखने लगीं हैं वहा पर पुर्व में ऊपर जाने के लिए सीडी हुआ करती थी जिसे 5 साल पुर्व ही हटाया गया है और उसके बाद कई बार इस दीवाल पर रंगाई पुताई हो चुकी है। हालांकि उक्त मामले को साइंटिफिक कारण से भी जोड़कर देखा जा रहा है बरहाल मामला जो भी हो फिलहाल उक्त मामले में ग्रामीणों की आस्था देखने को मिल रही है।

Previous Post Next Post