1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

नीमच सिटी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियारों का जखीरा पकडा , 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में थाना नीमचसिटी के थाना प्रभारी निरीक्षक करणीसिंह भाक्तावत के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना नीमचसिटी पर आगमी त्रिपंचायत चुनाव / नगर निकाय चुनावों को दृश्टिगत रखते हुए अवैध शस्त्रों की धडपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमचसिटी की टीम के प्रआर 362 नाहरसिंह राठौर व सैनिक विरेन्द्र चौधरी को दिनांक 21.06.22 को अवैध हथियार आग्नेय शस्त्र पिस्टल राउण्ड के संबंध में गोपनीय विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी टीम प्रभारी उनि असलम पठान को अवगत कराया जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर मार्गदर्शन प्राप्त कर पुलिस टीम के साथ मालखेडा फंटे पर पंहुचे जहाँ मुखबिर बताये हुलिये के 02 लडके दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया जिनकी तलाशी लेते सचिन पिता दिनेश बैरागी निवासी इन्द्रिरानगर नीमच के कब्जे से 02 देशी पिस्टल मय 15 राउण्ड एवं एक अन्य नाबालिग साथी के कब्जे से 01 पिस्टल 05 राउण्ड बरामद कर जप्त किये गये दोनो आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दोनो आरोपियों से पुछताछ पर अपने एक अन्य साथी को पिस्टल देने जाना बताया तथा उसके पूर्व में भी पिस्टल देना बताया है , आरोपीयो को न्यायालय पेश कर सचिन बैरागी के पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया तथा सचिन द्वारा पूछताछ में 02 पिस्टल सुनील जाट उर्फ चुन्नीलाल जाट को देना बताया गया जिसको पुलिस द्वारा अपने स्त्रोतो से जानकारी प्राप्त कर घेराबंदी कर निम्बाहेडा पकडा गया जिसके कब्जे 02 पिस्टल 32 बोर की बरामद की गई आरोपी सचिन बैरागी पुलिस रिमाण्ड पर है , जिसके द्वारा पिस्टल जिला बडवानी के चिकलीकर से लाना बताया है । सराहनीय योगदानः- उनि असलम पठान , प्रआर 362 नाहरसिंह राठौर , प्रआर 171 जितेन्द्र जगावत , सैनिक विरेन्द्र चौधरी , आर 580 नंदकिशोर राठौर , आर . 599 सुनील शर्मा मआर 605 टीना कुंवर , एवं सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा है ।

Previous Post Next Post